एनसीसी की परीक्षा में 25 कैडेट्स बैठे
गरोठ |उत्कृष्ट विद्यालयमें गुरुवार को एनसीसी के सर्टिफिकेट के लिए परीक्षा हुई। सुबह 9.30 से दोपहर 12 बजे तक चली परीक्षा में 25 कैडेट्स ने भाग लिया। परीक्षा के लिए नीमच से हवलदार सुखवीरसिंह एवं हवलदार जगदीश आए थे। एनसीसी प्रभारी आर जी मालवीय ने बताया परीक्षा के लिए चयनित सभी कैडेट्स मौजूद रहे। उनकी ड्रिल एवं लिखित परीक्षा हुई।