पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 5 साल में 440 पंचायतों में बढ़े 93 हजार मतदाता

5 साल में 440 पंचायतों में बढ़े 93 हजार मतदाता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरीयनिकाय के चुनाव हो चुके हैं। अगले महीने पंचायतों के चुनाव है। तारीख तय नहीं है लेकिन निर्वाचन विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। 5 साल में जिले की 440 पंचायतों में 93052 मतदाता बढ़े हैं। गरोठ और भानपुरा विकासखंड की 136 पंचायतों में 30 हजार से अधिक मतदाता शामिल हैं। पंचायतों में सरपंच पद के लिए आरक्षण हो चुका है। जिला पंचायत के आरक्षण की प्रक्रिया जारी है। इसके जल्द पूरा होने की तैयारी चल रही है। दूसरी ओर भोपाल में निर्वाचन अधिकारियों को चुनाव के लिए ट्रेनिंग दी जा रही है।

पांच साल में जिले में 14 मतदान केंद्र बढ़े हैं। 2009 में गरोठ की 91 पंचायतों के लिए 268 मतदान केंद्र थे। इस बार एक कम किया है। भानपुरा में 10 केंद्र बढ़ाए हैं। यहां 45 पंचायतों के लिए 156 केंद्र थे। अब 166 कर दिए हैं। मंदसौर में 373 से बढ़ाकर 376, मल्हारगढ़ में 78 पंचायतों के लिए मतदान केंद्रों की संख्या 225 रखी है। सीतामऊ में 107 पंचायतों के लिए मतदान केंद्रों की संख्या 320 से बढ़ाकर 322 की है। पूरे जिले में 2009 में 1342 मतदान केंद्र थे जो अब 1356 हो गए हैं।

चल रही है तैयारी

^पंचायतचुनावों के चलते तैयारी की जा रही है। प्रशासनिक स्तर पर सभी मुद्दों में निर्वाचन में आने वाली परिस्थितियों का अध्ययन किया जा रहा है। ये चुनाव भी बेहतर व्यवस्था के तहत पूरे होंगे। वीरसिंहचौहान, प्रभारीजिला निर्वाचन

जिले में पुरुषों से अधिक बढ़ीं महिला मतदाता

वर्षपुरुष महिला कुल

2009311944 289072 601016

2014 357710 337056 694770

बढ़े 45066 47986 93052

गरोठ भानपुरा में मतदाताओं की संख्या

विकासखंडवर्ष पुरुष महिला कुल

गरोठ2009 63844 59583 123427

गरोठ 2014 72622 68744 141406

अंतर ----- 8778 9161 17979

भानपुरा 2009 37120 33395 70515

भानपुरा 2014 43268 39943 83211

अंतर ----- 6148 6548 12696