पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उन्हेल में ओले गिरे, गरोठ में रात 11 बजे बारिश

उन्हेल में ओले गिरे, गरोठ में रात 11 बजे बारिश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | गरोठ/जावरा/आलोट/ताल

मंदसौरिजले के गरोठ में रात 11 बजे गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई तो आलोट के पास उन्हेल नागेश्वर तीर्थ में शुक्रवार शाम बारिश के साथ नींबू आकार के ओले गिरे। आलोट में आधे घंटे तेज बारिश हुई। कई गांवाें में मकानों के पतरे उड़ गए। जावरा में हुसैन टेकरी क्षेत्र में ताल में हल्की बूंदाबांदी हुई।

शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे। लोग दिनभर गर्म कपड़ाें में लिपटे दिखे। आलोट के पास उन्हेल स्थित नागेश्वर तीर्थ में शुक्रवार शाम 5 बजे तेज बारिश के साथ 10 मिनट नींबू के आकार के ओले गिरे। पिपल्यामारू में भी ओले गिरे। बारिश का दौर आधे घंटे चला। पानी सड़कों से बह निकला। आलोट में भी आधे घंटे बारिश चली। धतुरिया के गोवर्धनसिंह राठौर के मकान के पतरे उड़ गए। इन पर रखे पत्थर गिरने से गोवर्धनसिंह का बेटा धर्मेंद्रसिंह घायल हो गया। उसका प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया। आलोट सहित नेगरून, ताल फंटे क्षेत्र में बारिश हुई।