भानपुरा में आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर
भास्करसंवाददाता | भानपुरा
आर्यिकाआदिमति माताजी की स्मृति में माणकचंद ठई परिवार की ओर से आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर हुआ। ईमली वाले नोहरे में सुबह 11 से शाम 5 बजे तक चले शिविर में 250 मरीजों का परीक्षण कर नि:शुल्क दवाइयां वितरित की।
मरीजों का परीक्षण डॉ. गिरीश भार्गव मंदसौर, डॉ. योगेंद्र शर्मा कोटा, डॉ. प्रताप परिहार गरोठ और नगर के डॉ. राजेंद्र दुबे ने किया। शिविर में चर्मरोग, ब्लड प्रेशर, पैरालिसिस एवं पेट संबंधी रोग का परीक्षण एवं निदान किया। शुभारंभ जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष मदनलाल राठौर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष चंदरसिंह सिसौदिया, एडवोकेट देवीलाल धाकड़, नव निर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष रेखा मांदलिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद जैन ने किया। संचालन महेंद्र जैन ने किया। आभार अंतिम ठई ने माना
नेत्ररोग निदान शिविर 22 को
गरोठ| सरकारीअस्पताल में 22 दिसंबर को नि:शुल्क नेत्र रोग निदान शिविर होगा। शिविर स्वास्थ्य विभाग, अंधत्व निवारण समिति एवं ओमप्रकाश मोतीलाल र|ावत बर्डिया वाले के सौजन्य से होगा। मक्सी के मुरलीधर कृपा हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर के विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों का परीक्षण करेंगे। ऑपरेशन के लिए चयनित मरीजों को नि:शुल्क मक्क्षी स्थित अस्पताल ले जाया जाएगा। दवाइयां एवं चश्में भी मुफ्त मिलेंगे। शिविर सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक चलेगा।
नेत्र शिविर में 185 का परीक्षण
मंदसौर| लायनेसक्लब ने मेहता परिवार के सहयोग से नेत्र शिविर लगाया। इसमें 185 का परीक्षण हुआ। मेहता पारमार्थिक ट्रस्ट जिला अंधत्व निवारण समिति के सहयोग से मेहता नेत्रालय नई अाबादी में लगाए शिविर में मुख्य अतिथि वरिष्ठ महिला चिकित्सक डॉ. कमल जैन थी। विशिष्ट अतिथि प्रेस क्लब अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल, समाजसेवी नरेंद्र मेहता, लायंस क्लब अध्यक्ष मारूति पोरवाल, सचिव राजेश पोरवाल थे। दानदाता डॉ. विमला मेहता, नंदा मेहता, लायनेस क्लब अध्यक्ष अंजना जैन मंचासीन थे। स्वागत क्लब सचिव चंदा कोठारी, अलका सिपानी, मंगला बाहेती, रीटा पारीख, सरिता जैन, सुशीला गोधा, शीला छापरवाल, मनीषा मेहता, अंजू धाकड़, मधुरम पोरवाल ने किया। परीक्षण के बाद 89 रोगियों का मोतियाबिंद ऑपरेशन हुआ।