भास्कर संवाददाता| गरोठ
भास्कर संवाददाता| गरोठ
संस्कारवैली स्कूल के 20 विद्यार्थियों का चयन हैंडबॉल की संभागीय प्रतियोगिता में हुआ। प्रतियोगिता 13 14 दिसंबर को बड़नगर में होगी। विद्यार्थी शनिवार को स्पर्धा में शामिल होने रवाना होंगे। स्कूल के प्राचार्य राजेश पाटीदार ने बताया राजीव गांधी खेल अभियान के तहत 4 दिसंबर को मंदसौर में हुई जिला स्तरीय प्रतियोगिता से विद्यार्थियों ने अच्छा प्रदर्शन किया था।
इनविद्यार्थियों का चयन -9वींके पवन पाटीदार, विपिन पाटीदार, विशाल लोहार, सोनू मीणा, पायल पाटीदार, नितिन पाटीदार, जागृति भाटी, 8वीं के राहुल गुर्जर, लेखराज मीणा, विष्णु मीणा, कमल मीणा, सरिता पाटीदार, कल्पना पाटीदार, सातवीं के अनुराग पाटीदार, भरत मीणा, हरिओम पाटीदार, गरिमा पाटीदार, सोनिका पाटीदार, रागिनी पाटीदार, जया पाटीदार।
20 विद्यार्थियों का संभागीय हैंडबॉल में चयन