फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट, प्रकरण दर्ज
फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट, प्रकरण दर्ज
गरोठ.फेसबुकपर आपत्तिजनक पोस्ट के मामले में पुलिस ने शनिवार रात एक व्यक्ति के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।
टीआई विजय चौधरी ने बताया खजूरीरूंडा निवासी बाबूखान पिता अल्लाबख्श मंसूरी ने शनिवार को थाने में आवेदन दिया। उसने बताया गांव का जगदीश पिता शिवलाल गुर्जर 15-20 दिन से फेसबुक पर धर्म विशेष के लिए अापत्तिजनक सामग्री पोस्ट कर रहा है। आरोपी के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज किया। आरोपी फरार है।
बैठकआज- नीमच. इंटरनेशनलनेचुरोपैथी ऑर्गनाइजेशन की बैठक रविवार को गायत्री मंदिर परिसर में रखी है। अध्यक्ष बीएल यादव ने बताया बैठक में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती को प्राकृतिक चिकित्सा के रूप में मनाने के संबंध में विचार विमर्श किया जाएगा। सभी सदस्यों से बैठक में उपस्थित रहने का अनुरोध किया है।