- Hindi News
- 136 में से केवल 62 पंचायतों में बिजली कनेक्शन, कम्प्यूटर खा रहे धूल
136 में से केवल 62 पंचायतों में बिजली कनेक्शन, कम्प्यूटर खा रहे धूल
एक लाख रुपए प्रति पंचायत पर खर्च कर कम्प्यूटर और एलईडी भेजे लेकिन बिजली नहीं होने से ये सब धूल खा रहे हैं। गरोठ भानपुरा सब डिविजन की 136 पंचायतों में से 76 पंचायतों में बिजली के कनेक्शन नहीं है। ऐसे में कम्प्यूटर और एलईडी सचिवों के घर की शोभा बढ़ा रहे हैं। कई सचिवों ने शहर में बनाए अपने कार्यालयों में सामान रखा हुआ है।
पंचायतों की स्थिति जाने बिना ही शासन ने इन्हें लाखों रुपए के इलेक्ट्रीक उपकरण उपलब्ध करा दिए। अधिकांश पंचायतों में कम्प्यूटर धूल खा रहे हैं। एलईडी सचिवों के घर में चल रही हैं। बिजली कंपनी की माने तो गरोठ जनपद पंचायत में केवल 40 भानपुरा जनपद पंचायत में केवल 20 में बिजली कनेक्शन हंै। ग्राम पंचायत सचिवों से बात की तो सामने आया कि कि अधिकांश सचिवों ने शहर में ही एक कार्यालय बना लिए हंै। वे यहीं से पंचायतों के काम करते हैं। औपचारिकता के लिए ग्राम पंचायत जाते हैं। जब से रोजगार सहायकों की पदस्थापना हुई है अधिकांश सचिवों ने सारा काम उन्हीं के भरोसे छोड़ दिया।
मामले में सरपंच सचिवों के जवाब हैरान करने वाले हैं। आंक्या कुंवरपदा के सचिव परमानंद मीणा ने बताया पंचायत में बिजली नहीं है। उपकरण अपने गरोठ स्थित कमरे पर रखे हैं। लसूड़िया सरपंच भारतराम पाटीदार ने बताया पंचायत भवन जर्जर है इसलिए सारे उपकरण सचिव के गरोठ स्थित कार्यालय में रखे हंै। पिछला के पूर्व सचिव घनश्याम टैलर ने बताया उपकरण तो पंचायत में ही है लेकिन बिजली कनेक्शन नहीं होने से अब तक इंस्टॉल नहीं किया।
पंचायत में बिजली नहीं, गरोठ में रखे उपकरण
^बिजली कंपनी को डिमांड लेटर भेजा है। वहां से आने के बाद सभी पंचायतों में कनेक्शन करवा लिए जाएंगे। रही बात सचिवों के घर पड़े उपकरण की तो वो पंचायतों में रखवाएंगे। पीसीपाटीदार, जनपदसीईओ
डिमांड लेटर भेजा है