पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 30 करोड़ का प्रोजेक्ट पूरा होने पर ऐसा दिखेगा दूधाखेड़ी माता मंदिर

30 करोड़ का प्रोजेक्ट पूरा होने पर ऐसा दिखेगा दूधाखेड़ी माता मंदिर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
150 गुणा 250 फीट क्षेत्रफल में मंदिर बनाया जाएगा। मंदिर के चारों तरफ तीन-तीन छतरियां बनाई जाएगी। कुल 12 छतरियां बनेगी जहां बैठकर श्रद्धालु माताजी की आराधना कर सकेंगे। मंदिर में चारों तरफ से सीढ़ियां रहेगी। लोक निर्माण विभाग के प्रभारी एसडीओ कमल जैन के मुताबिक जो मंदिर बनेगा वह प्रदेश में कहीं नहीं है। गुजरात में अंबाजी का मंदिर जरूर इसी तरह का बना है लेकिन यह मंदिर वहां से भव्य बनेगा।

ऐसे हल होगी बजट समस्या
निर्माण की दिशा में एक और मुश्किल है बजट। मंदिर प्रबंध समिति के पास करीब 13 करोड़ रुपए हैं। इसके अलावा पिछले दिनों शासन ने तीन करोड़ रुपए मंदिर विकास के लिए दिए। प्रबंध समिति और शासन द्वारा दिए रुपए जोड़ भी लिए जाएं तो केवल करीब 16 करोड़ रुपए होंगे। हालांकि इसके लिए प्रबंध समिति श्रद्धालुओं से निर्माण के लिए दान की योजना बना रही है।

गरोठ | दूधाखेड़ी मंदिर निर्माण को लेकर हलचल तेज हो गई। मुख्य मार्ग से मंदिर तक फोर लेन रोड बनना शुरू हो गया है। जल्दी मंदिर निर्माण शुरू हो जाएगा। मंदिर प्रदेश में सबसे भव्य होगा। मंदिर की भव्यता को लेकर मंदिर प्रबंध समिति और लोक निर्माण विभाग दोनों ही गंभीरता से विचार कर रहे हैं। हालांकि मंदिर का मॉडल चित्र बनकर आ गया है। इस आधार पर मंदिर निर्माण होगा। इसके लिए पिछले दिनों 30 करोड़ की टेंडर प्रक्रिया हो गई। मंदिर के नवनिर्माण के लिए तीन टेंडर आए थे। इनमें से घनश्याम सोमपुरा का टेंडर स्वीकृत हुआ है। लोक निर्माण विभाग के ईई एस के बंसल ने बताया ठेकेदार को एफडीआर के लिए बोल दिया है। एफडीआर देते ही आवश्यक कार्रवाई पूरी हो जाएगी और वर्क अार्डर जारी कर दिया जाएगा। निर्माण के लिए दान दाताओं की मदद ली जाएगी।

खबरें और भी हैं...