मीणा समाज की बैठक हुई
गरोठ | मीणा समाज सेवा संगठन की जिला बैठक रविवार को ग्राम साठखेडा़ मे हुई। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रहलाद मीणा ने की। बैठक मे समाजजनों ने विचार रखे। आगामी कार्ययोजना बनाई गई। इसमें 9 अपृेल को सामूहिक विवाह सम्मेलन व भगवान मिनेष जयंती का आयोजन साठखेडा़ मे करना तय किया गया। समाज के बंशीलाल रावत, कालुराम रावत, रामदयाल पंडा, युवा जिला अध्यक्ष चंदृपृकाश पंडा, तहसील अध्यक्ष कमलसिह मीणा, सहित समाजजन मौजूद थे। जानकारी जिला युवा प्रवक्ता दिनेश मीणा ने दी