आदमी एक ड्यूटी दो, सहायक सचिव हैरान
आदमीएक और ड्यूटी दो स्थानों पर, दुविधा यह कि समय की कोई सीमा नहीं। इस तरह का आदेश पंचायत निर्वाचन के लिए एसडीएम और जनपद पंचायत सीईओ ने निकाल दिया। सहायक सचिवों की परेशानी यह कि वे ड्यूटी करें कैसे। समस्या के चलते सहायक सचिवों ने सोमवार को ज्ञापन एसडीएम श्रवण भंडारी के नाम तहसीलदार को सौंपा।
सहायक सचिव संगठन ने तहसीलदार अशोक कुमार वाहने को शाम 5 बजे सौंपे ज्ञापन में उन्होंने लिखा जनवरी में होने वाले निर्वाचन के लिए सहायक सचिवों की एसडीएम कार्यालय एवं जनपद पंचायत दोनों स्थानों पर ड्यूटी लगा दी। सहायक सचिवों का कहना है एक ही व्यक्ति द्वारा दोनों स्थानों पर ड्यूटी लगाने से उन्हें पंचायती संबंधी काम में परेशानी आएगी। दूसरी ओर सहायक सचिवों ने संभाग आयुक्त के निर्देश का हवाला दिया। इसमें स्पष्ट उल्लेख हैं सहायक सचिवों को निर्वाचन कार्य में नहीं लगाया जाए। सहायक सचिवों ने मांग की कि उनकी निर्वाचन कार्य में लगी ड्यूटी निरस्त की जाए। ज्ञापन का वाचन सहायक सचिव संगठन के सुरेश परमार ने किया।
इन्होंनेदिया ज्ञापन-सचिव संघके जिला उपाध्यक्ष सुरेश गुर्जर, सहायक सचिव संघ अध्यक्ष राज बहादुरसिंह सिसौदिया, उपाध्यक्ष पीरूलाल तिवारी, फरीद मंसूरी, राजू यादव, मधुसूदन बैरागी, बालाराम संजोतिया, शंकरलाल मेहर, संगठन के पूर्व अध्यक्ष सुल्तान सिंह सहित बड़ी संख्या में सचिव एवं सहायक सचिव मौजूद थे।
अधिकारियोंतक पहुंचाएंगे मांग-तहसीलदार अशोककुमार वाहने का कहना है सहायक सचिवों का ज्ञापन आया है। इसे अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा।
तहसीलदार को मांगों को लेकर ज्ञापन देते सहायक सचिव। भास्कर