किशोरी का अपहरण, प्रकरण दर्ज
किशोरी का अपहरण, प्रकरण दर्ज
गरोठ.बहनसे मिलने आई 17 वर्षीय किशोरी का गुरुवार को पावटी से अपहरण हो गया। परिजन ने शुक्रवार रात 11 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया आलोट थाने के ईशामपुर की 17 वर्षीय किशोरी पावटी में बहन से मिलने आई थीं। 11 सितंबर की शाम 6 बजे ईशामपुर निवासी सलीम पिता छाेटू खान उसका अपहरण कर ले गया। मामला दर्ज कर लिया है।
छेड़छाड़करने वाला आरोपी गिरफ्तार- गरोठ. भानपुराथाने के कैसोदा में एक महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कैसोदा निवासी 22 वर्षीय विवाहित महिला शनिवार सुबह शोच के लिए जंगल में गई थी। वहीं के युवक राहुल पिता रमेश मेघवाल (20) ने छेड़छाड़ की। इसकी शिकायत महिला ने परिजन से की। परिजन ने थाने में शिकायत की। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।