शोभायात्रा निकली, हुए प्रवचन
प्रजापति समाज की कुलदेवी यादे माता की जयंती के उपलक्ष्य में बुधवार को शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में राजा दक्ष प्रजापति की झांकी सहित अन्य झांकियां सजाई। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों में घूमी। जगह-जगह उसका स्वागत किया। इसके बाद मिडिल स्कूल ग्राउंड अहमदाबाद से आई साध्वी अग्निशिखा एवं मिश्रोली के संत रामनारायण महाराज के प्रवचन हुए। सुबह 10 बजे शुरू हुआ आयोजन शाम 4 बजे तक चला। बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद थे।
आज गरोठ में निकलेगी शोभायात्रा-गुरुवार को समाज की यही शोभायात्रा गरोठ में निकलेगी। सुबह दस बजे से अस्पताल चौराहे से शोभायात्रा शुरू होगी जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस यहीं आएगी।