पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • उत्कृष्ट विद्यालय में दो दिनी वार्षिकोत्सव शुरू

उत्कृष्ट विद्यालय में दो दिनी वार्षिकोत्सव शुरू

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गरोठ |उत्कृष्ट विद्यालय में बुधवार से दो दिनी वार्षिकोत्सव शुरू हुआ। विद्यार्थियोंं ने एकल गायन, समूह गायन, एकल नृत्य, युगल नृत्य, समूह नृत्य, कवि सम्मेलन, नाटिकाएं आदि प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि एएसपी बसंत सिंह वास्कले, एसडीओपी अशोक कुमार उपाध्याय, नगर परिषद अध्यक्ष अनोख दिनेश पाटीदार, उपाध्यक्ष प्रमिला प्रकाश मालवीय, सेवानिवृत्त शिक्षक केके भट्ट, सत्यनारायण गुप्ता थे। अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया। प्राचार्य बीएस चौहान एवं स्कूल स्टाफ ने अतिथियों का स्वागत किया। छात्रा दीपमाला एवं पूजा ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत गाया। स्वागत भाषण प्राचार्य ने दिया। आभार शिक्षक ओपी कोयल ने माना।

खबरें और भी हैं...