पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गांधीसागर बांध रिसोर्ट के रूप में डेवलप होगा, कंसेप्ट प्लान तैयार

गांधीसागर बांध रिसोर्ट के रूप में डेवलप होगा, कंसेप्ट प्लान तैयार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दोपहर 12.20 बजे एलवी महादेव पाइंट के नजदीक जियोस की बैठक शुरू हुई। सुवासरा के पूर्व विधायक राधेश्याम पाटीदार ने ई-अटेंडेंस पर सवाल उठाते हुए कहा शिक्षण सत्र समाप्त होने को है लेकिन जिले में कहीं भी ई-अटेंडेंस लागू नहीं हुई।

बैठक में जिला प्रभारी मंत्री दीपक जोशी, विधायक यशपालसिंह सिसौदिया, सुवासरा विधायक हरदीपसिंह डंग, गरोठ विधायक चंदरसिंह सिसौदिया, कलेक्टर स्वतंत्रकुमारसिंह, एसपी मनोज शर्मा की मौजूद थे।

मंदसौर विधायक सिसौदिया ने लंबे समय से अनुपस्थित शिक्षकों का मुद्दा उठाया। डीईओ बीएस पटेल ने कहा रश्मि सक्सेना, सीमा मेहता को नोटिस दे चुके हैं। सुवासरा विधायक डंग ने कहा बाजखेड़ी-आवरा रोड बने। जिपं सदस्य अंशुल बैरागी ने कहा भाजपा नेता सीताराम चारण को जल संसाधन विभाग से परमिशन नहीं मिली और मोटर बोट बेचना पड़ी। शासन के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही। उद्योग विभाग लोन नहीं देता। जिला पंचायत उपाध्यक्ष गुणवंत पाटीदार ने कहा ट्यूबवेल खनन करने पर 600 फीट तक पानी नहीं है, 800 से 1000 फीट तक की परमिशन दी जाए ताकि किसानों काे सिंचाई में सुविधा मिले। इस पर कलेक्टर ने कहा जिले का वाटर लेवल गिरा हुआ है। अवेयरनेस जरूरी है। कलेक्ट सिंह ने पर्यटन विकास परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान बताया गांधी सागर के आसपास के क्षेत्र को पर्यटन केंद्र के रूप में डेवलप करेंगे। पर्यटन विकास निगम ने कंसेप्ट प्लान तैयार किया है। इसके तहत बांध के विश्रामगृह और मालासरी टापू डेवलप करेंगे। निगम ने भानपुरा के म्युजियम, हिंगलाजगढ़ किला, तारकेश्वर कुंड, चतुर्भुजनाथ मंदिर, राॅक पेंटिंग नाला, पोलाडूंगर व धर्मराजेश्वर मंदिर पर फोकस किया। कलेक्टर ने बताया गांधीसागर विश्रामगृह में बनाए जाने वाले रिसोर्ट में 20 कॉटेजेस, रिसोर्ट भवन, खुला एम्फिथिएटर, सुविधा केंद्र, प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र, नेचर वॉक, ट्री हाऊस, ब्लू पाइंट्स, बोट क्लब व जल गतिविधियां, एडवेंचर जोन शामिल होगा। लोनिवि को पर्यटन स्थलों तक एप्रोच रोड का प्रस्ताव बनाने को कहा। जिला अस्पताल मंदसौर की रोगी कल्याण समिति की बैठक हुई। अस्पताल व रोकस स्टाफ की संविदा नियुक्ति 31 मार्च तक रखने का अनुमोदन किया। जल संसाधन विभाग की 4 परियोजनाओं, ग्रामीण व नगरीय क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की। शुरू में प्रभारी मंत्री व सभी सदस्य एलवी गांव के मावि पहुंचे। कृमि नाशक दवा सेवन दिवस पर स्कूली बच्चों के पेट में कृमि संक्रमण रोकने के लिए मीठी गोली खिलाई।

जियोस की बैठक खत्म होने के बाद प्रभारी मंत्री जोशी, मंदसौर विधायक यशपालसिंह, गरोठ के चंदरसिंह व कलेक्टर सिंह ने बैठक स्थल से एलवी महादेव तक बोटिंग का मजा लिया। कलेक्टर ने बताया कोलवी पाइंट से मंदसौर नपा के रामघाट फिल्टर तक पानी ले जाने की योजना है जो अमृत योजना मंजूर हुई है। कोलवी पाइंट से वाटर लिफ्ट कर मंदसौर तक पानी संबंधी प्रोसेस के बारे में बताया।

अंत में बोटिंग का मजा लिया
एलवी महादेव में चंबल नदी के किनारे टेंट में जियोस की बैठक में कई प्रस्तावों पर चर्चा हुई।

खबरें और भी हैं...