बिना अनुमति लगे होर्डिंग्स, नगर परिषद से पूछा तो बोले - करेंेगे कार्रवाई
भानपुरा रोड पर नगर के प्रवेश द्वार पर इस तरह लगे हैं होर्डिंग्स।
अभी सेंट्रल लाइटिंग शुरू ही नहीं हुई और इस तरह लग गए विज्ञापन के बोर्ड।
गरोठ | भानपुरा रोड से शहर में प्रवेश के लिए लगाए प्रवेश द्वार को लोगों ने होर्डिंग्स से पाट दिया है। इसी तरह अस्पताल चौराहे पर अवैध रूप से विज्ञापन के होर्डिंग्स लग गए हैं। एक होर्डिंग के लिए नगर परिषद 2 से 5 हजार रुपए वसूलती है। परिषद को पता नहीं कहां होर्डिंग्स लगे हैं। सीएमओ बीएस सोलंकी का कहना है परिषद ने बस स्टैंड और भानपुरा रोड के एक पाइंट की ही अनुमति ही दे रखी है। शेष अवैध होर्डिंग हटवाए जाएंगे।