बरखेड़ा लोया सशिमं में हुए रंगारंग कार्यक्रम
गरोठ | सरस्वती शिशु मंदिर बरखेड़ा लोया में वार्षिकोत्सव मनाया। विद्यार्थियों ने भारत के सभी राज्यों की परंपराओं के आधार पर प्रस्तुतियां दी। ग्रामवासियों ने देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनन्द लिया। भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष विनित यादव, जिला पंचायत सदस्य रंजना चंद्रप्रकाश पंडा, नगर परिषद अनोख दिनेश पाटीदार, सरपंच बालकिशन पाटीदार, भारती जिला प्रमुख महेंद्र मंडलोई, मंडल संरक्षक जानकीलाल पाटीदार मंडल संरक्षक, जगदीशचंद्र पाटीदार मौजूद थे। अतिथियों का परिचय प्रधानाचार्य गंगाप्रसाद व्यास ने कराया। स्वागत समिति के संयोजक राधेश्याम पाटीदार व शिक्षिका राधा सोलंकी व मंजुलता प्रजापति ने किया। संचालन विष्णु पंवार व असमुख रावत ने किया एवं आभार शिक्षक प्रेमशंकर शर्मा ने माना। जानकारी प्रचार प्रसार प्रमुख अजय सोलंकी ने दी।