पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एमओ सहित तीन के खिलाफ अार्थिक अनियमितता का आरोप

एमओ सहित तीन के खिलाफ अार्थिक अनियमितता का आरोप

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक व्यक्ति ने डाले तीन टेंडर, नहीं की सही जांच

भास्कर संवाददाता | गरोठ

नगर के एक व्यक्ति ने अस्पताल प्रभारी, लेखापाल और एक एएनएम पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनकी थाने और एसडीएम को शिकायत की है। अस्पताल प्रबंधन ने शिकायत निराधार बताई है।

मुकेश कुमार पाटीदार ने एसडीएम व एसडीओपी को सरकारी अस्पताल के मेडिकल आफिसर डॉ. संजय शर्मा, लेखापाल नथमल सोनगरा, एवं एएनएम अंजनि धुर्वे के खिलाफ शिकायत की। शिकायत में लिखा एएनएम 15 से 20 नवम्बर तक अवकाश पर थी बावजूद अवकाश नहीं लगाकर अनेकित लाभ पहुंचाया। म.प्र. शासन द्वारा प्रसुताओं और मरीजों को निशुल्क भोजन की व्यवस्था सिविल अस्पताल में सुविधा दी है।

विभाग द्वारा कोटेशन आमंत्रित किए। तीन टेंडर आए थे। तीनों बीना टीन नंबर के थे ये तीनों एक ही फर्म के होकर एक ही व्यक्ति इसका संचालन करता है। इस पर विभाग के अधिकारियों ने टेंडर स्वीकृत कर लिया। जिम्मेदारों को जानकारी होने के बाद भी उन्होंने टेंडर निरस्त नहीं किए। शासन के नियम की अवहेलना की है। मरीजों एवं प्रसूताओं को दूध देने के लिए भी टेंडर आमंत्रित नही किए। मेडिकल ऑफिसर डॉ. शर्मा ने बताया आरोप निराधार है। जांच में साफ हो जाएगा।बीएमओ डॉ. आरसी कुकड़े ने कहा अभी मैंने दस्तावेज नही देखे हैं। वैसे जांच मुख्य चिकित्सालय अधिकारी के निर्देश पर होगी। जांच में दोषियों पर कार्यवाही की जाएगी। एसडीएम प्रकाश नायक ने कहा शिकायत आई है। जांच की जाएगी। जो दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...