पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

विरोध

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सहायक सचिवों ने कलेक्टर कार्यालय पर लगाई झाड़ू
8 से 13 फरवरी तक चले आंदोलन के बाद अब शासन का रुख देखेंगे, मांगें नहीं मानी तो 23 से लगाएंगे पंचायतों पर ताले
नियमितिकरण के लिए पंचायत सचिव और मनरेगा अधिकारी-कर्मचारी संगठन ने शनिवार को रैली निकालकलेक्टर कार्यालय पर झाड़ू लगाई। मुख्यमंत्री, पंचायत मंत्री के नाम तहसीलदार दीपक पांडे को ज्ञापन दिया। सहायक सचिव संगठन जिलाध्यक्ष सुरेश परमार ने बताया नियमितिकरण को लेकर 8 फरवरी शुरू हुए आंदोलन में शनिवार काे जनपद पंचायत में धरना दिया। धरने को समर्थन देने के लिए जनपद उपाध्यक्ष परशुराम सिसौदिया पहुंचे। सरपंच रुक्मिणी बाई, शेरू शाह, सरफरात पठान ने समर्थन दिया। पिपलियामंडी के इंटक अध्यक्ष अनिल शर्मा ने समर्थन देते हुए प्रदेश सरकार की नीतियों की आलोचना की। दोपहर 3.30 बजे पंचायत सचिव व मनरेगा कर्मचारी रैली के रूप में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। यहां एक घंटे झाडू लगाओ अभियान चला। इसके बाद ज्ञापन दिया। ज्ञापन का वाचन मंगला बैरागी ने किया। संचालन हरिओम गंधर्व ने किया। आंदोलन में वीरेंद्र पाटीदार, सुखदेव वसीठा, गोवर्धन धनगर, मनोज चौधरी, महेश धनगर, राज बहादुर, शिव नारायण बारीवाल सहित अन्य मौजूद थे। पंचायत सहायक सचिव और मनरेगा अधिकारी-कर्मचारी 23 फरवरी ने तालाबंदी आंदोलन करेगे। आंदोलन को पंचायत सचिव संगठन ने समर्थन किया। 8 से 13 फरवरी तक चले आंदोलन के बाद अब शासन के रुख काे देखा जाएगा।

सहायक सचिवों ने दिया ज्ञापन
गरोठ | मनरेगा कर्मचारियों एवं सहायक सचिवों ने हड़ताल के तहत तहसीलदार अशोक कुमार वाहने को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। संविदा पर पदस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों के समेकित संविदा नीति निरस्त कर नियमित करने सहित अन्य मांगें थी। हड़ताल 8 से 14 फरवरी तक रहेगी। सचिवों का कहना है प्रशासन हड़ताल समाप्त करने आश्वासन तक नहीं दे रहा है। ब्लाॅक अध्यक्ष सहायक सचिव राजबहादुरसिह सिसौदिया, प्रशांत व्यास, मधुसूदन बैरागी, रमेश चौहान, कारूलाल जाटव, सहित बडी संख्या में सहायक सचिव मौजूद थे।

कलेक्टोरेट परिसर में झाड़ू लगाते पंचायत सहायक सचिव व मनरेगा कर्मचारी।

खबरें और भी हैं...