पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • निकला आॅइल, ग्रामीणों ने देखा तो भागा बदमाश

निकला आॅइल, ग्रामीणों ने देखा तो भागा बदमाश

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हर तीसरे दिन ट्रांसफार्मर से होती है आॅइल चोरी
70 रुपए लीटर के 130 से 400 लीटर आॅइल के लिए चोर ट्रांसफार्मर को निशाना बना रहे हैं। हालात ऐसे है कि सालभर में क्षेत्र में 163 ट्रांसफार्मर से ऑइल चोरी हो चुका है। हर वारदात का असर ट्रांसफार्मर से जुड़े 4 से 20 बिजली कनेक्शनों पर होता है। सिंचाई 6 से 8 दिन के लिए रुक जाती है। हालांकि कंपनी की माने तो कभी-कभी तीन दिन में ट्रांसफार्मर सुधार दिया जाता है। अप्रैल 2015 से जनवरी 8 फरवरी 2016 तक हुए मामलों में ट्रांसफार्मर से आइल चोरी होने के 163 मामलों में केवल एक एफआईआर हुई है। हालांकि उसमें भी चोर पकड़ लिए गए थे इस कारण एफआईआर दर्ज हुई। बिजली कंपनी के डीई जयपालसिंह ठाकुर का कहना है कर्मचारी नजर रखे हैं लेकिन अब ग्रामीणों से भी मदद ली जाएगी।

ये है आॅइल भरने की क्षमता

63 केवी-130
से 150 लीटर तक

100 केवी-170 से 190 लीटर तक

200 केवी-400 लीटर

ऐसे होती है चोरी
विद्युत कंपनी अधिकारियों के अनुसार चोर या तो ट्रांसफार्मर का रेडिएटर फोड़कर, बॉडी फोड़कर बुशिंग में नली डालकर आइल निकालते हैं। इसके अलावा चोर नट बोल्ट खोलकर भी आइल निकाल लेते हैं।

ट्रांसफार्मर की कैपेसिटी
ट्रांसफार्मर तीन तरह के होते हैं। तीनों में आॅइल की क्षमता अलग अलग होती है। इनमें में 130 से 400 लीटर तक आॅइल आता है। आॅइल 70 रुपए लीटर तक आता है।

खबरें और भी हैं...