पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बोलिया में नवकार महापूजन 13 को

बोलिया में नवकार महापूजन 13 को

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गरोठ | बोलिया गांव में 13 फरवरी को नवकार महापूजन होगा। मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की 23वीं वर्षगांठ पर सुबह 9 बजे ध्वजारोहण होगा। दोपहर 12.39 बजे होने वाली नवकार महापूजन के लाभार्थी मनोरमा बेन सौभाग्यमल नवलखा रहेंगे। ध्वजारोहण के लाभार्थी नेमीचंद हीरालाल राठौर रहेंगे। श्रीसंघ के राजकुमार डड्डू ने बताया आयोजन साध्वी अर्पिता श्रीजी एवं समर्पिता श्रीजी की निश्रा में हो रहा है। साध्वी अर्पिता श्रीजी का जन्मदिवस मनाया जाएगा। नवकार पूजन विधिकारक एवं संगीतकार पंकज जैन झारड़ा द्वारा किया जाएगा। समाज के मांगीलाल संघवी, महेशकुमार संघवी, सुंदरलाल संघवी ने श्रद्धालुओं से भाग लेने का आग्रह किया।

खबरें और भी हैं...