रोजगार सहायकों ने किया आंदोलन
गरोठ | रोजगार सहायकों ने सोमवार को 14 फरवरी तक कलमबंद हड़ताल शुरू की। उन्होंने जनपद पंचायत के बाहर धरना देकर नारेबाजी की। ब्लाॅक अध्यक्ष राजबहादुरसिंह, रमेश चौहान, कारूलाल जाटव, प्रशांत व्यास आदि कई सहायक उपस्थित थे। भानपुरा ब्लॉक में हड़ताल शुरू हुई। ब्लॉक अध्यक्ष समरथ धाकड दशरथ टेलर, संजय भट्ट, योगेंद्रसिंह चन्द्रावत सहित रोजगार सहायक मौजूद थे।