विधायक कप का शुभारंभ
गरोठ | खेल एवं युवक कल्याण विभाग ने मंगलवार को विधायक कप का आयोजन किया। दशहरा मैदान पर शुभारंभ भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र जैन, मार्केटिंग सोसायटी के उपाध्यक्ष श्यामसिंह चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश पाटीदार, जगन्नाथ भगत, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गोकुलसिंह चौहान, कैलाशचंद्र धनोतिया, ललित चंदेल, संजयकुमार पाटीदार, खेल एवं युवक कल्याण के जिला अधिकारी विजय सलाम, सूरज ग्वाला मौजूद थे।