दूधाखेड़ी मंदिर अहमदाबाद की मोहक मार्बल बनाएगी
गरोठ के दूधाखेड़ी माता मंदिर के नवनिर्माण के लिए जारी 29 करोड़ 49 लाख के टेंडर मंगलवार को खोले गए। टेंडर दर पर विचार के लिए इन्हें स्वीकृति दे दी। अब जल्द काम शुरू होगा। कलेक्टर चेंबर में मंगलवार को टेंडर प्रक्रिया की गई। टेंडर कलेक्टर स्वतंत्र कुमार सिंह, विधायक चंदरसिंह सिसौदिया, मंदिर प्रबंध समिति सचिव व गरोठ एसडीएम प्रकाश नायक की मौजूदगी में खोले गए। लोक निर्माण विभाग कार्यपालन यंत्री एसके बंसल ने बताया दूधाखेड़ी मंदिर के कार्य के लिए 5 टेंडर फॉर्म जारी हुए थे। तीन टेंडर डले। तकनीकी परीक्षण के बाद दो टेंडर स्वीकृत हुए। अब दर निर्धारण के बाद निविदाकार घनश्याम ए सोमपुरा की फर्म मोहक मार्बल, अहमदाबाद का 29 करोड़ 49 करोड़ का टेंडर स्वीकृत कर दिया।
29.49 करोड़ का टेंडर मंजूर