किशोर घर से लापता
गरोठ. भानपुराथाने के भैंसोदा में शुक्रवार शाम 6 से 7 बजे के बीच एक किशोर घर से गायब हो गया। पुलिस ने परिजन की शिकायत पर मामला दर्ज किया। पुलिस ने बताया भैंसोदा निवासी मजहर अली पिता मोहम्मद गयासुद्दीन नूरी 17 ट्यूशन जाने के लिए पिता की बाइक लेकर निकला और बाइक को गांव में छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया है।