- Hindi News
- आज कोलकाता में प्रदर्शित होगी गरोठ के कलाकार की कृतियां
आज कोलकाता में प्रदर्शित होगी गरोठ के कलाकार की कृतियां
राष्ट्रीयस्तरकी चित्रकला प्रदर्शनी में गरोठ के कलाकार की कलाकृतियाें का प्रदर्शन होगा। कोलकाता में बुधवार को होने वाली इस प्रदर्शनी में नगर के अजय मिश्रा की 10 कलाकृतियाें का प्रदर्शन होगा। प्रदर्शनी में देशभर के 9 कलाकारों की कलाकृतियाें प्रदर्शित होगी। इसमें प्रदेश से एक मात्र गरोठ के अजय शामिल हैं।
कोलकाता के विश्वभारती विश्वविद्यालय की रवींद्रकला दीर्घा में बुधवार सुबह 9.30 बजे कुलपति सुशांत दासगुप्त एवं कोलकाता के मेयर सोवन चटर्जी प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। प्रदर्शनी का उद्देश्य नए चित्रकारों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है। इससे होने वाली आय का एक हिस्सा जम्मू-कश्मीर बाढ़ पीड़ितों के लिए दिया जाएगा।
पहले भी हो चुके हैं शामिल
नगरके अजय मिश्रा स्नात्तकोत्तर हैं। वे शौकिया तौर पर चित्रकला पहले भी राष्ट्रीयस्तर पर दिल्ली, जयपुर, इंदौर, मेरठ, अलीगढ़, बनारस, अमृतसर, चंडीगढ़, जम्मू, शिमला, जालंधर, मुुंबई, पूणे, बैंगलूरू एवं उज्जैन में लगी प्रदर्शनियों में अपनी कलाकृितयों को स्थान दिला चुके हैं।
देशके इन चित्रकारों की कलाकृतियां होंगी शामिल
पश्चिमबंगाल से विनोद भट्टाचार्य, सुधाकर बनर्जी, आसाम से पाउम जोंग, गोवा के मिडास रॉक्सीन, छत्तीसगढ़ के सुनील डंबारे, ओडिसा से जयदीप राउत, बिहार से विजेंद्रसिंह एवं तमिलनाडू से चंद्रशेखरन।
शामगढ़ कें चंदवासा में स्थित धर्मराजेश्वर मंदिर की यह मनमोहक कलाकृति अजय मिश्रा ने बनाई है। इसका भी प्रदर्शनी के लिए चयन किया है।
मां बेटे के प्रेम की भावना की यह कलाकृति भी प्रदर्शनी के लिए चयनित की है।
चित्रकार अजय मिश्रा