- Hindi News
- 32 हजार किसानों को दी 18 करोड़ रुपए बीमा राशि
32 हजार किसानों को दी 18 करोड़ रुपए बीमा राशि
ओलापीड़ित किसानों को 2700 करोड़ रुपए की राहत राशि दी गई। बीमा दावा करने वाले किसानों को 2200 करोड़ रुपए वितरित किए गए। जिले में 18 करोड़ 32 लाख रुपए से अधिक की राशि वितरित की गई।
यह बात प्रभारी मंत्री दीपक जोशी ने बुधवार को कृषि मंडी में जिला स्तरीय किसान सम्मेलन में कही। उन्होंने कहा सरकार के लिए प्रदेश की जनता का कल्याण सर्वोपरि है। किसानों के स्वावलंबन एवं उनके सामाजिक आर्थिक कल्याण के प्रदेश में कई काम हो रहे हैं। आयोजन को अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया।
यहथे अतिथि - किसानसम्मेलन की अध्यक्षता सांसद सुधीर गुप्ता ने की। विशेष अतिथि मंदसौर विधायक यशपालसिंह सिसौदिया, विधायक राजेश यादव, हरदीपसिंह डंग, पूर्व विधायक राधेश्याम पाटीदार, कृषि मंडी अध्यक्ष रीटा रामसिंह पंवार, नगर परिषद अध्यक्ष संतोष काला, गरोठ नगर परिषद अध्यक्ष राजेश चौधरी, कलेक्टर संजीवसिंह, अपर कलेक्टर जे सी बौरासी, जिला पंचायत सीईओ मालसिंह, लोनिवि ईई एस के बंसल आदि मौजूद थे।
खेत-खलिहानके विकास में नहीं रहेगी कसर - आयोजनसे पहले कान्हा मांगलिक भवन में प्रभारी मंत्री ने जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। इसमें उन्होंने प्रदेश में 25 सितंबर से 20 अक्टूबर तक मनाए जाने वाले कृषि महोत्सव के बारे में चर्चा की। इसकी रूपरेखा तय कर महोत्सव को बेहतर बनाने के लिए प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सलाहकार समिति का गठन कर दिया है। प्रभारी मंत्री ने कहा किसानों का हित सरकार की प्राथमिकता है। खेत एवं खलिहान के विकास में अब कोई कसर नहीं रहेगी। किसानों को खेती की नई तकनीकी की जानकारी दी जाएगी। सभी विकासखंडों में कृषि रथ भेजे जाएंगे। उन्होंने महोत्सव के दौरान होने वाले अन्य आयोजनों की जानकारी भी दी।
कांग्रेसविधायक रहे निशाने पर - कार्यक्रमके दौरान मौजूद सुवासरा विधायक हरदीपसिंह डंग भाजपा के तकरीबन सभी विधायकों के निशाने पर रहे। गरोठ विधायक राजेश यादव ने कमेंट्स करते हुए कह दिया कि इनकी इच्छा तो बहुत कुछ है, कोशिश जारी है। हालांकि डंग जब भाषण देने उठे तो उन्होंने अपनी शैली में सभी को जवाब भी दिए।
किसानों ने किया ढाई घंटे इंतजार
किसानसम्मेलन का समय सुबह 11 बजे था लेकिन प्रभारी मंत्री ने पहले कान्हा मांगलिक भवन में अधिकारियों की बैठक ली। इससे सम्मेलन देर से शुरू हुआ। बैठक समाप्त कर प्रभारी मंत्री द