तैयार हो रहा रावण का 41 फीट का पुतला
बोलिया और ढाकनी के पुतले भी गरोठ में ही हो रहे तैयार
भास्करसंवाददाता | गरोठ
रावणदहन के लिए 41 फीट का रावण का पुतला तैयार किया जा रहा है। इसे उत्तरप्रदेश के कारीगर बना रहे हैं। यह काम एक सप्ताह से जारी है। नगर परिषद प्रांगण में बन रहे रावण के पुतले के साथ बोलिया और ढाकनी के रावण के पुतले भी बनाए जा रहे हैं। रावण के पुतले को फतेहपुर सीकरी के शाकिर अहमद बना रहे हैं। परिवार के चार अन्य सदस्यों के साथ वे पुतले बनाने में जुटे हैं। अब तक आधे पुतले तैयार हो चुके हैं। 15 दिन में सभी पुतले तैयार हो जाएंगे। नगर परिषद एवं सार्वजनिक दशहरा समिति यहां दशहरा उत्सव मनाएगी। इस अवसर पर मेला भी लगेगा।
15साल से बना रहे हैं रावण के पुतले - रावणके पुतले बना रहे शाकिर अहमद का कहना है वे 15 साल से कारोबार कर रहे हैं। गरोठ में 5 साल से रावण के पुतले बना रहे हैं। हर साल दशहरे से 20 दिन पहले वे सहयोगियों के साथ जाते हैं और पुतलों का निर्माण करते हैं। उनका कहना है इस उत्सव पर भी महंगाई हावी है। बांस एवं कागज से पुतलों का निर्माण किया जाता है। महंगाई के कारण लागत अधिक हो जाती है और बचत कम।
भानपुरा में समिति गठित
भानपुरामें सार्वजनिक उत्सव समिति की बैठक हुई। इसमें श्रीनाथ उपाध्याय को अध्यक्ष एवं नवीन तिवारी को सचिव बनाया। जल्दी ही दोनों पदाधिकारी कार्यकारिणी बनाएंगे। विधायक राजेश यादव, सनातन धर्म मंडल अध्यक्ष राजेंद्रप्रसाद तिवारी, नगर परिषद अध्यक्ष किरण भाना एवं समिति के पूर्व अध्यक्ष जगदीशचंद्र बोहरा, मोहनलाल भाना, प्रदीप जैन सहित नगर के श्रद्धालु मौजूद थे।
भानपुराएवं शामगढ़ में जलेंगे दो-दो रावण - भानपुराएवं शामगढ़ में दो दो रावण के पुतलों का दहन किया जाएगा। दोनों स्थानों पर एक सार्वजनिक उत्सव समिति द्वारा बनाया जाएगा तो दूसरा पंजाबी समाज द्वारा। यहां हर साल रावण के दो-दो पुतले जलाए जाते हैं।
नगर परिषद प्रांगण में तैयार होते रावण के पुतले। भास्कर