पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ओएफसी कट जाने से 30 घंटे फोन बंद रहे

ओएफसी कट जाने से 30 घंटे फोन बंद रहे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांधीसागर में ऑप्टिकल फाइबर केबल टूट गई। इससे गुरुवार सुबह 11 से शुक्रवार शाम पांच बजे तक 30 घंटे संचार व्यवस्था बाधित रही। मंदसौर से शुक्रवार को टीम अाई और केबल सुधारी चूंकि केबल तीन चार जगह से ब्रेक हुई थी। इसलिए बीएसएनएल को समय लग गया।

दूसरी कंपनियों की जरूरत - गांधीसागर में नेटवर्क की लंबे समय से समस्या है। बार लोगों प्रशासन से इस संबंंध में मांग की है। दूसरी ओर गांधीसागर में बड़ी योजनाओं को क्रियान्वयन होने जा रहा है जबकि संचार व्यवस्थाएं ठीक नहीं है।

चार साल से अधूरी योजना - गांधीसागर में एक ही बीएसएनएल की लाइन है। चार साल पहले यहां रावली कुड़ी से एक लाइन गांधीसागर में लाई जानी थी। उसमें आधा काम ही हुआ और उसके बाद काम नहीं हुआ। जबकि यदि वो लाइन लग जाती तो गांधीसागर में लाइन की खराबी के कारण होने वाली समस्या से निजात मिल जाएगी।

अन्य कंपनियाें से चर्चा करेंगे
ये सही है कि वहां संचार माध्यम की ज्यादा जरूरत है। ज्यादा जरूरत वहां अब पड़ने वाली है, क्योंकि वहां तेजी से डेवलॅमेंट होने जा रहा है। इसके लिए निजी कंपनियों से चर्चा की जाएगी। ताकि वहां संचार की बेहतर व्यवस्था हो सके। स्वतंत्रकुमार सिंह, कलेक्टर

इसलिए लगा समय
गांधीसागर में ऑप्टिकल केबल टूटने के कारण संचार व्यवस्था गड़बड़ाई थी। मंदसौर में भी फॉल्ट आ गया। इसके चलते सुधार में देरी आई। जो नई लाइन डाली जानी है वह जल्दी ही पूरी हो जाएगी। पी के जैन, जीएम, बीएसएनएल

ये काम हुए प्रभावित
गांधीसागर स्थित जल संसाधन विभाग के ईई पीके गुप्ता ने बताया ऑनलाइन डॉटा इंट्री रोज भरी जाती है वह नहीं भरी जा सकी। भोपाल स्थित मुख्य कार्यालय से संपर्क नहीं हो पाया। मॉनिटरिंग भी बिना संचार सुविधा के नहीं हो सकी। बिजली उत्पादन केंद्र के एई एचसी यादव ने बताया दिनभर में फोन पर आंकड़े जबलपुर स्थित मुख्यालय भेजना पड़ता है। वो नहीं भेज पाए। उन्होंने बताया 30 घंटों में कहीं कोई फॉल्ट नहीं आया यदि आ जाता तो बिना सूचना कैसे मैनेज करते। बैंक से कनेक्टिवटी भी नहीं रही। इससे लेन देन प्रभावित हुआ।

खबरें और भी हैं...