पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 500 से ज्यादा बच्चे नहीं मिले पते पर

500 से ज्यादा बच्चे नहीं मिले पते पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मामला समग्र शिक्षा अभियान में बने चाइल्ड आईडी का

{बीएमओ ने कहा गलत बन गईं आईडी

भास्करसंवाददाता | गरोठ

क्षेत्रमें समग्र शिक्षा अभियान के तहत कक्षा एक से 12वीं तक के बच्चों की पहचान के लिए चाइल्ड आइडी बनाई जा रही है। जिन बच्चों के आइडी बन गए, उनमें से 500 से ज्यादा दिए पते पर मौजूद नहीं हैं। ऐसा गलत आईडी बनाने के कारण हुआ।

विकासखंड के 500 से भी अधिक बच्चों के नाम स्कूलों में तो हैं लेकिन वे चाइल्ड आइडी में दिए पते पर मौजूद नहीं हैं। चाइल्ड आइडी बनाने के दबाव में या तो फर्जी तरीके से बच्चों के नाम दर्ज कर लिए या आईडी बनाने गलतियां हुई। अब विभाग सुधार में जुट गया है। हालांकि जिला प्रशासन ने केवल सात दिन का समय दिया है।

सचिवोंको दिए निर्देश- शिक्षाविभाग ने चाइल्ड आईडी बनाने का काम लगभग 85 फीसदी पूरा कर लिया है। करीब 500 बच्चे आईडी में दिए पतों पर नहीं मिल रहे हैं। इसके लिए कलेक्टर ने हाल ही में एसडीएम को निर्देश दिए हैं। एसडीएम ने एेसे बच्चों की आईडी के सत्यापन के लिए ग्राम पंचायत सचिवों और नगरीय क्षेत्र में नगर परिषदों को निर्देशित किया है।

बढ़ती रही तारीखें

समग्रशिक्षा अभियान के तहत चाइल्ड आईडी बनाने का काम डेढ़ साल से जारी है। बार-बार तारीखें बढ़ती गईं। इससे काम अभी तक पूरा नहीं हो पाया। 30 सितंबर तक काम पूरा करना है। इसके लिए गरोठ में 6 और शामगढ़ में 8 कम्प्यूटर लगाए हैं। छुट्टी के दिन भी काम जारी है।

जल्दहो जाएगा सुधार

^कुछबच्चों की आईडी में खामियां रही हैं। इन्हें जल्दी ही सुधार लिया जाएगा। इसके लिए छुट्टी के दिनों में भी काम किया जा रहा है। बीके र|ावत, बीईओ