ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार घायल
गरोठ | ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गए। घटना गुरुवार शाम बोलिया रोड पर फूलखेड़ा फंटा के पास हुई। जानकारी के अनुसार पिपलिया मिठ्ठेशास निवासी धीरपसिंह पिता मानसिंह 30 एवं ईश्वरसिंह पिता नारायणसिंह 30 बाइक से गांव जा रहे थे। शाम 7.45 बजे अज्ञात ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। 108 से उन्हें सरकारी अस्पताल लाया गया। यहां से धीरपसिंह को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रैफर किया।