21 नवयुगलों ने दांपत्य जीवन में किया प्रवेश
पाटीदार समाज का 16 वां सामूहिक विवाह सम्मेलन गुरुवार को दूधाखेड़ी माताजी मंदिर में हुआ। 21 जोड़े विवाह सूत्र में बंधे। सम्मेलन में सुबह दस बजे से शाम 5 बजे तक चला।
सम्मेलन के अध्यक्ष सुरेश पाटीदार ने बताया समाज उत्थान एवं निर्माण के लिए सामूहिक विवाह सम्मेलन मिसाल है। सम्मेलन न केवल समाज को एकता में पिरोई रखती है बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देती है। सम्मेलन में श्रीकृष्ण पाटीदार, जनअभाव अभियोग निराकरण समिति अध्यक्ष, सुसनेर विधायक मुरलीधर पाटीदार, विधायक चंदरसिंह सिसौदिया, पूर्व विधायक राधेश्याम पाटीदार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष गुणवंत पाटीदार, राजस्थान पाटीदार समाज के अध्यक्ष विष्णुप्रसाद पाटीदार, महामंत्री हीरालाल पाटीदार, वंडर सीमेंट उदयपुर के डायरेक्टर परमानंद पाटीदार, अपर लोक अभियोजक सीताराम पाटीदार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य त्रिलोक पाटीदार थे। अतिथियों ने वर वधुओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। संचालन बघुनियां के बसंतीलाल पाटीदार उपं हतुलिसया सरपंच किशोर पाटीदार ने किया और आभार जगदीश पाटीदार ने माना।।
सामूहिक विवाह सम्मेलन में परिणय सूत्र में बंधते नव युगल।
पाटीदार समाज