पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अफसरों पर जब तक केस दर्ज नहीं होगा, तब तक करेंगे आंदोलन

अफसरों पर जब तक केस दर्ज नहीं होगा, तब तक करेंगे आंदोलन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आज कस्बे का बाजार बंद और कल कृषि मंडी बंद करने का आह्वान।

भास्करसंवाददाता|गोहद

जनप्रतिनिधियोंपरदर्ज की गई एफआईआर को वापस ली जानी चाहिए और जनता के साथ अभद्रता करने वाले बिजली अधिकारियों पर मामला दर्ज होना चाहिए, जब तक मामला दर्ज नहीं होता, तब तक हमारा आंदोलन चलता रहेगा। यह बात कस्बे के स्थानीय लोगों ने गोहद एसडीएम उमा करारे से कही।

शाम को करीब दो दर्जन लोग मशाल जुलूस लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे थे। यह जुलूस पुराने बस स्टैंड से दाऊजी मंदिर होते हुए सदर बाजार, इटायली गेट, नया बस स्टैंड, सती बाजार, गंज बाजार, गोलंबर तिराहा से एसडीएम कार्यालय पहुंचा। आंदोलनकारी सभी लोगों ने स्थानीय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। हालांकि इस बीच एसडीएम के सामने टीआई सुनील खेमरिया ने कहा कि मुझे गुरुवार तक का समय दिया जाए। इस मौके पर गुड्‌डु भदौरिया, डॉ. अमरसिंह जाटव, लाखनसिंह गुर्जर, मलखान सिंह गुर्जर, सुरेश गुर्जर, राजेंद्र सिंह गुर्जर, संजय झा, सरदार गुलजार सिंह, साबू खान, गोपाल पचौरी आदि लोग मौजूद रहे।

आज बाजार बंद का आह्वान

एसडीएमको दिए ज्ञापन में गुरुवार को कस्बे का बाजार बंद करने की बात कही गई है। साथ ही, शुक्रवार को कृषि उपज मंडी बंद रखने का निर्णय लिया है। आंदोलनकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि जब तक मामले वापस नहीं होंगे, तब तक आंदोलन निरंतर चलते रहेंगे।

गोहद में बिजली कंपनी के विरोध में स्थानीय लोगों ने निकाला मशाल जुलूस।