- Hindi News
- सरकारी जमीन पर कब्जा करके संचालित कर रहे शराब की दुकान
सरकारी जमीन पर कब्जा करके संचालित कर रहे शराब की दुकान
खरौआ गांव के लिए मंजूर की गई देशी शराब की दुकान गोहद की नगरीय सीमा में संचालित। शासन को लगाया जा रहा लाखों रुपए का चूना।
भास्करसंवाददाता| गोहद
क्षेत्रकी सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर वहां अवैध तरीके से देशी शराब बेची जा रही है। इससे शासन को लाखों रुपए का नुकसान हो रहा है। देशी शराब की दुकान के संचालन की मंजूरी खरौआ गांव के लिए दी गई थी। खुलेआम दुकान संचालन के नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। आबकारी महकमा भी इस मामले में कार्रवाई नहीं कर रहा है।
उल्लेखनीय है कि क्षेत्र के खरौआ गांव में देशी शराब की दुकान संचालित करने का लाइसेंस स्वीकृत है। लेकिन वर्तमान में खरौआ की यह दुकान बड़ेपुरा में संचालित की जा रही है। दुकान का निर्माण सरकारी जमीन पर कब्जा कर किया गया है। स्थानीय समद खान ने इसकी शिकायत भी कई बार जिला आबकारी और एसडीएम कार्यालय के अधिकारियों से की है। उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। तहसीलदार ने जब दुकान का मौका मुआयना करवाया तो बड़ेपुरा गांव में दुकान संचालित मिली। इसका पंचनामा बनाकर राजस्व निरीक्षक ने तहसीलदार को दे दिया।
तहसीलदार को दुकान हटाने के निर्देश
^सरकारीजमीन पर अतिक्रमण कर अवैध दुकान बनाई इसको हटाने के निर्देश सीएमअो और तहसीलदार को दिए हैं। कार्रवाई की जानकारी नहीं है। आरसीमिश्रा, एसडीएमगोहद
जानकारी देने पर ठेकेदार को दिया नोटिस
^नगरीयक्षेत्र में नियम विरुद्ध दुकान संचालित की जा रही थी। उसे बंद करा दिया है। अभी कहां संचालित की जा रही है यह जानकारी शराब ठेकेदार ने नहीं दी है। इसके लिए नोटिस भी दे दिया है। सुदीपसिंह तोमर, उपनिरीक्षकआबकारी गोहद
गोहद क्षेत्र में बडे पुरा में सरकारी जमीन पर संचालित अवैध शराब की दुकान।