- Hindi News
- वार्ड में नहीं मिल रहा राशन, नपा में माकपा ने दिया धरना
वार्ड में नहीं मिल रहा राशन, नपा में माकपा ने दिया धरना
नगरके वार्ड पांच में रहने वाले परिवारों को कंट्रोल की दुकान पर राशन नहीं मिल रहा है। इसके विरोध में गुरुवार की दोपहर के समय नगर पालिका कार्यालय के सामने मार्क्सवादी पार्टी ने धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन के बाद माकपा के भूपेंद्र सिंह ने नगर पालिका सीएमओ के नाम ज्ञापन दिया।
मालूम हो कि वार्ड के पार्षद के कब्जे में सरकारी कंट्रोल की दुकान है। इस कारण इस वार्ड में रहने वाले लोेगों को राशन नहीं मिल रहा है। वार्ड में अन्य समस्याएं भी जस की जस बनी हुई है।
राशन नहीं मिलने से गरीब परिवारों का पालन पोषण नहीं हो पा रहा है। स्थानीय लोगों ने वार्ड में कंट्रोल की दुकान पर नियमित राशन वितरण करने कल बात कही है। ज्ञापन देते समय इदरीश खान, सोनू खान, प्रदीप गुर्जर, रामराज माहौर, जनवेद गुंर्जर, गब्बर सिंह, भूपेंद्र सिंह, बंटी गुर्जर मौजूद रहे।
गोहद नगर पालिका के सामने समस्याओं के विरोध में माकपा ने दिया धरना।