- Hindi News
- किसान कांग्रेस ने दिया प्रभारी मंत्री को ज्ञापन
किसान कांग्रेस ने दिया प्रभारी मंत्री को ज्ञापन
क्षेत्रमें अवैध खनन पर रोक नहीं लग पा रही है। कलेक्टर के आदेशों का खुले आम उल्लंघन किया जा रहा है। इस पर रोक लगनी चाहिए। यह बात गुरुवार को गोहद चौराहे पर थाने के सामने किसान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री आशीष गुर्जर के नेतृत्व में प्रभारी मंत्री माया सिंह को ज्ञापन देते समय कही।
खनन माफिया नियमों का उल्लंघन कर पहाड़ों की खुदाई कर रहे हैं। करोड़ों रुपए का सरकारी काे चूना लगाया जा रहा है। कई बार अवैध खनन रोकने के आदेश दिए गए। उसके बाद भी इस पर कार्रवाई नहीं हो रही है। इसके विरोध में किसान कांग्रेस के एक सैकड़ा कार्यकर्ताओं ने पांच सूत्रीय प्रभारी मंत्री माया सिंह को दिया। इस दौरान किसान कांग्रेस के नगर अध्यक्ष राजकुमार, युवक कांग्रेस के नगर अध्यक्ष पिंकी उचाडिया, दिनेश तोमर, अजीत शर्मा, जीतू गुर्जर, शिवचरण जैन, बाबी जर्मन, बंटी नागर, पंकज तोमर, जावेद खान, आरिफ खान आदि लोग मौजूद रहे।
गोहद चौराहे पर प्रभारी मंत्री माया सिंह को किसान कांग्रेस ने दिया ज्ञापन।