पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली की समस्या सुनेंगे नायब तहसीलदार

बिजली की समस्या सुनेंगे नायब तहसीलदार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोहद| भाजपाके नेता दशरथ सिंह गुर्जर पर झूठा मामला दर्ज करने के विरोध में गुरुवार काे बाजार बंद किया जाना था। एसडीएम उमा करारे के आश्वासन पर श्री गुर्जर ने बाजार बंद नहीं कराया। साथ ही एसडीएम ने लोगों की बिजली संबंधी समस्या को दूर करने के लिए नायब तहसीलदार आरआर रावत को नियुक्त कर दिया है। श्री रावत बिजली संबंधी समस्याओं की शिकायतों की निगरानी करेंगे। वहीं दशरथ सिंह गुर्जर ने झूठा प्रकरण दर्ज करने की बात कही। श्री गुर्जर ने कहा कि मैं तो जनप्रतिनिधि होने के नाते बिजली कंपनी कार्यालय समस्या की बात कहने के लिए गया था। बिजली कंपनी के अधिकारियों ने मनगढ़ंत कहानी बनाकर मामला दर्ज करवा दिया। वहीं बाजार खुलने से पहले ही भाजपाई बाजार में घूमे।