- Hindi News
- समस्याओं के विरोध में किसान कांग्रेस ने दिया धरना
समस्याओं के विरोध में किसान कांग्रेस ने दिया धरना
कस्बेकीसड़कों पर जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं। कालोनियों में जलनिकासी का कोई इंतजाम नहीं होने से सड़कों पर पानी भरा है। यह बात सोमवार को कस्बे की समस्याओं के विरोध में किए गए धरना प्रदर्शन के दौरान किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव धर्मेंद्र सिंह तोमर ने कही। सोमवार को नगर पालिका के सामने श्री तोमर के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया। धरना देने के बाद समस्याओं के निराकरण के लिए एसडीएम के नाम नायब तहसीलदार वंदना बघेल को 18 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया।
कस्बे में रहने वाले लोग समस्याओं से जूझ रहे हैं। नगर पालिका इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। नायब तहसीलदार को दिए गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि गोहद चौराहे पर नगर पालिका का उप कार्यालय खोला जाए, खंबों पर स्ट्रीट लाइटें लगवाई जाएं, अधूरे निर्माण कार्य समय सीमा में पूरे किए जाएं, गोहद उपजेल से बस स्टैंड तक डामरीकरण कराया जाए, चौराहे पर सुलभ कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया जाए, सब्जी मंडी स्थानांतरित की जाए आदि समस्याओं का निराकरण करने की मांग किसान कांग्रेस ने की है। ज्ञापन सौंपने के दौरान कुलदीप सिंह गुर्जर, राजकुमार सिंह, मुन्नी भटेले, राजकुमार देशलहरा अध्यक्ष किसान कांग्रेस, अवनीश सेमर, मोहन सोनी, विक्की गुर्जर, नरोत्तम चौरसिया, पिंकी उचाड़िया , सोनू तोमर, महबूब खान, राहुल पंडित, जावेद खान, सतीश चौधरी, बॉबी जाटव, सानू खान आदि मौजूद थे।
स्थानीय समस्याअों के विरोध में नपा के सामने किसान कांग्रेस ने दिया धरना।