शिक्षक की समाज में अग्रणी भूमिका: शर्मा
शिक्षक की समाज में अग्रणी भूमिका: शर्मा
गोहद | समाजमें शिक्षक की अग्रणी भूमिका होती है। हर शिक्षक को अपना काम निष्ठा और कर्तव्य के साथ करना चाहिए। शिक्षकों के हाथ में देश का भविष्य होता है। यह बात शनिवार को शेरपुर गांव के उच्चत्तर माध्यमिक स्कूल के प्राचार्य मायाराम शर्मा ने विदाई समारोह में कही। कार्यक्रम के दौरान श्री शर्मा को उपस्थित लोगों ने शाॅल और श्रीफल देकर सम्मानित किया। विदाई समाराेह में स्कूल के स्टाफ के साथ-साथ राजेंद्र सिंह परमार, शारदा तोमर, भानु दुबे, वीरेंद्र सिंह जादौन, शंकर सिंह, रघुनंदन सिंह, बुलाकी गुर्जर आदि मौजूद रहे।
विदाई समारोह में प्राचार्य को शॉल-श्रीफल देकर सम्मानित करते शिक्षक।