पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सब्जी मंडी बनने से ट्रैफिक जाम से मिलेगी निजात

सब्जी मंडी बनने से ट्रैफिक जाम से मिलेगी निजात

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तीस लाख रुपए से किया जा रहा मंडी का निर्माण कार्य।

भास्करसंवाददाता | गोहद

कस्बेमेंपुराने बस स्टैंड के पास सब्जी मंडी का निर्माण किया जा रहा है। जिसके तहत सीमेंट के चबूतरे और टीन शेड बनाए जा रहे हैं। काम पूरा होने के बाद नगर के गंज बाजार से सब्जी मंडी हटाकर नए स्थान पर शुरू कर दी जाएगी। बाजार में ट्रैफिक जाम की परेशानी से बचने के लिए ऐसा किया जा रहा है।

मालूम हो कि नगर में बस स्टैंड के पास तीस लाख की लागत से सब्जी मंडी का निर्माण किया जा रहा है। इसमें सीमेंट के चबूतरे, टीनशेड और अन्य व्यवस्थाओं के लिए काम किया जा रहा है। नए स्थान पर सब्जी मंडी पहुंचने से दुकानदारों को तो सहूलियत होगी ही साथ ही बस स्टैंड के पास मंडी पहुंचने से लोगों को सुविधा होगी।

तत्कालीनएसडीएम ने बनाया था प्रस्ताव : नगरके तत्कालीन एसडीएम एमएल दौलतानी ने नगर के मुख्य बाजार से हटाकर दूसरे स्थान पर सब्जी मंडी बनाने का प्रस्ताव बनाया। जिससे की सब्जी मंडी के कारण लोगों को होने वाली परेशानी से छुटकारा दिलाया जा सके। अभी वर्तमान में गंज बाजार में मुख्य सड़क पर खुले में ही सब्जी मंडी लगाई जा रही है। इससे राहगीरों के साथ ही यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को भी बहुत परेशानी हो रही है।

सर्वे किया जा रहा है

^सब्जीमंडी का निर्माण किया जा रहा है। मंडी विक्रेताओं का सर्वे किया जा रहा है। निर्माण कार्य पूरा होते ही वहां सब्जी मंडी को शिफ्ट करा दिया जाएगा। बीडीकतरोलिया, सीएमओ

गोहद में सब्जी मंडी के लिए लगाए जा रहे टीनशेड।