पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं : मिश्रा

रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं : मिश्रा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शविर में रक्तदान करती युवती।

रविवार को अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित रक्तदान शिविर में एसडीएम आरसी मिश्रा ने िकया लोगों को संबोधित।

भास्करसंवाददाता| गोहद

रक्तदानसे बड़ा जीवन में कोई दान नहीं होता है। रक्त की एक बूंद जिंदगी देती है। रक्तदान से आत्म शांति मिलती है। यह बात रविवार को अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित रक्तदान शिविर में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद एसडीएम आरसी मिश्रा ने कही। रक्तदान शिविर में अध्यक्षता एसडीओपी अमरनाथ वर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि आरके दुबे रहे।

कार्यक्रम में एसडीओपी श्री वर्मा ने कहा कि रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक युवाओं को जुड़ना चाहिए। रक्तदान को लेकर आयोजित होने वाले शिविर से लोगों में जागरूकता आती है। रक्तदान शिविर में 21 लोगों ने रक्तदान किया। वहीं 20 लोगों के ब्लड ग्रुप की जांच की गई। कार्यक्रम में जेपी अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल, सुभाष सिंघल, राजेंद्र अग्रवाल, राजेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।

इन्होंनेकिया रक्तदान

रक्तदानशिविर श्रीमती शालू अग्रवाल, सैफाली गोयल, सुभाष सिंघल, नीलेश बंसल, राजकुमार अग्रवाल, प्रमोद कुशवाह, यश श्रीवास, गिर्राज मित्तल, हरिओम अग्रवाल, दीपक सोनी, नंदकिशोर सोनी, मनोज अग्रवाल, मोनू अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, आशीष, प्रमोद गुप्ता ने रक्तदान किया।