पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर से नगदी सहित जेवरात चोरी

घर से नगदी सहित जेवरात चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पावईथाना क्षेत्र के रानीपुरा गांव में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात को अज्ञात चोर दीवार फांद कर घर से सोने-चांदी के जेवरात सहित नगदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मंगलवार को मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक रानीपुरा निवासी रामविलास पुत्र रामलखन कुशवाह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि घर के लोग सो रहे थे। तभी रात के समय चोर दीवार फांदकर घर में घुसे और एक लाख 75 हजार रुपए नगदी सहित सोने चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। पुलिस ने कुल ढाई लाख रुपए की चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।

डॉक्टरके साथ अभद्रता करने वाली महिला को भेजा जेल: गोहदमें एक साल पहले तहसील परिसर के बाहर डॉ आलोक शर्मा के साथ अभद्रता करने वाली महिला आरोपी राजकुमारी जाटव को सोमवार को महिला जेल भेज दिया। महिला के पति को दो दिसंबर को जेल भेज दिया। पति और प|ी दोनों ने डॉक्टर आलोक शर्मा के साथ अभद्रता की थी। पुलिस ने एक महीने पहले ही दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। मामले में दोनों आरोपी फरार चल रहे थे।