- Hindi News
- National
- एसडीओपी ने कार रुकवाने प्वाइंट दिया तो टीआई ने कर दिया हाईवे पर चक्काजाम
एसडीओपी ने कार रुकवाने प्वाइंट दिया तो टीआई ने कर दिया हाईवे पर चक्काजाम
कार में लड़की होने का हुआ था शक
गोहद| बुधवार रात को एक कार में लड़की का होने के शक पर एसडीओपी प्रवीण अष्ठाना ने गोहद चौराहा पुलिस को गाड़ी रुकवाने का प्वाइंट दिया, तो टीआई ने हाईवे का ट्रैफिक ही रोक दिया। करीब आधा घंटे तक वाहन थमे रहे, तब जाकर गाड़ी रुक सकी। इस बीच हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
दरअसल, गाेहद एसडीओपी प्रवीण अष्ठाना बुधवार रात को ग्वालियर की तरफ से आ रहे थे, तभी उनकी नजर आगे चल रही गाड़ी पर पड़ी। इसमें कुछ युवक शराब पी रहे थे। एसडीओपी को शक हुआ कि इसमें अपहरण कर कोई युवती ले जाई जा रही है तो उन्होंने गाड़ी रुकवाने के लिए गोहद चौराहा टीआई एमएल खेंगर को प्वाइंट दिया।