पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पढ़ाई के साथ में सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लें: सिंह

पढ़ाई के साथ में सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लें: सिंह

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालिका छात्रावास में अायोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम

भास्कर संवाददाता | रौन

बालिका छात्रावास परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान छात्राओं द्वारा एकल संगीत, समूह संगीत के साथ समूह नृत्य सहित अन्य एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मनमाेह लिया। बीआरसी देवेंद्र सिंह गुर्जर गोहद ने छात्राओं से कहा कि आप लोगों को पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।

कार्यक्रम में छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। जिसने सभी दर्शकों का ध्यान अपनी आकर्षित किया। कार्यक्रम की मुख्यअतिथि ज्योत्सना श्रीवास्तव महिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केंद्र ने कहा कि नैतिकता, चरित्र, और सांस्कृतिकक जुड़ाव से व्यक्तित्व का निर्माण होता है|सांस्कृतिक कार्यक्रमों से एक तरह की उर्जा मिलती है और चरित्र एवं उच्च नैतिक मूल्यों का विकास होता है। वहीं अरविंद्र भदौरिया बीआरसी मेहगांव ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से छात्र-छात्राअों की प्रतिभाएं निखरतीं हैं। इस मौके पर करन सिंह बीआरसी लहार, संदीप सिंह, पीएस ताेमर बीआरसी रौन, बीपी त्यागी प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय रौन, छात्रावास अधीक्षक नीलम भदौरिया, अन्य लोग मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...