2015 में बनाई गई नीति को निरस्त करो: तोमर
भास्कर संवाददाता | गोहद/ लहार
समस्त संविदा अधिकारी, कर्मचारी एवं ग्राम रोेजगार सहायक संघ के सदस्यों ने अपनी मांगों को लेकर बुधवार को मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम डीके शर्मा को ज्ञापन दिया।
जनपद कार्यालय परिसर में आठ फरवरी से गोहद और लहार क्षेत्र के सहायक संघ के सदस्य अपनी मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन कलम बंद हड़ताल पर बैठे हुए हैं। संघ के सदस्याें ने ज्ञापन में बताया कि सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा बनाई गई वर्ष 2013 की नीति लागू की जाए, 2015 में बनाई गई नवीन नीति को रद्द किया जाए, समान कार्य-समान वेतन लागू किया जाए। मध्यप्रदेश सरकार हमारी मांगों को पिछले कई दिनों से अनसुना कर रही है। जिसके के विरोध में हमें कलम बंद हड़ताल शुरू करनी पड़ी। इस मौके पर संघ के अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह तोमर, उपाध्यक्ष पवन समाधिया, सचिव सुधीर शर्मा, जीतेंद्र शर्मा, रामाधार सिंह, रामबाबू शर्मा, धर्मेंद्र भदौरिया, हेमंत शर्मा, एडीपीओ संतोष कुमार, आरएस भदौरिया सहित अन्य लाेग मौजूद रहे।
रोजगार सहायक संघ के सदस्य हड़ताल पर बैठे हुए।
कर्मचारियों का समर्थन करते यवक कांग्रेस सदस्य।
हड़तालियों ने युवक कांग्रेस ने दिया समर्थन
लहार/ जनपद परिसर में चल रही समस्त संविदा अधिकारी, कर्मचारी एवं ग्राम रोेजगार सहायक संघ की कलम बंद हड़ताल में बुधवार को युवक कांग्रेस लोकसभा अध्यक्ष अनिरुद्ध प्रताप सिंह और पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपना समर्थन दिया। इस मौके पर रविकांत दीक्षित, इंद्रल सिंह गुर्जर, राजेश राजदूत, आशीष पाठक, पवन शर्मा, अजीत सिंह, प्रदीप, हरिओमअन्य लोग मौजूद रहे।
विरोध प्रदर्शन