- Hindi News
- पांच साल में गोहद की तस्वीर बदलना चाहता हूं: लालसिंह
पांच साल में गोहद की तस्वीर बदलना चाहता हूं: लालसिंह
{राज्यमंत्री बोले- निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।
भास्करसंवाददाता | गोहद
क्षेत्रमेंविकास कार्य करके अगले पांच साल में उसकी तस्वीर बदलना चाहता हूं। जो भी निर्माण कार्य किए जा रहे हैं उसमें गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। काम में लापरवाही करने वाले को छोड़ा नहीं जाएगा। यह बात शनिवार को फिल्टर प्लांट के पास बनाई जाने वाली नवीन सड़क के भूमि पूजन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद प्रदेश के राज्यमंत्री लाल सिंह आर्य ने कही। श्री आर्य ने कस्बे में एक करोड़ 75 लाख रुपए की लागत से बनाई जाने वाली दो सड़कों का भूमि पूजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष गुड्डी देवी ने की।
कस्बे में जो दो नई सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। इनमें से एक सड़क नगर की लाइफ लाइन सड़क है। यह बात भाजपा मंडल अध्यक्ष मुरारीलाल अग्रवाल ने कही। कार्यक्रम के दौरान अन्य विकास कार्यों की जानकारी भी दी गई। सड़क निर्माण के भूमि पूजन कार्यक्रम में पूर्व नपा अध्यक्ष प्रेमनारायण माहौर , कलेक्टर मधुकर आग्नेय, रामबाबू, दशरथ सिंह, रामस्वरूप जाटव, मुन्नालाल, मुन्ना सिंह, तोमर, ओपी शर्मा, गोपाल पचौरी, अनिल भारद्धाज, अशोक मुदगल, संजय, रामसिया जाटव, अरविंद शर्मा, विष्णु तोमर, सीएमओ पीडी कतरोलिया, उपयंत्री सुनील आदि मौजूद रहे।
पार्षदोंने दिखाई नाराजगी : भूमिपूजन के कार्यक्रम में नगर पालिका के सभी पार्षद मौजूद नहीं रहे। कस्बे के 18 वार्डों में से तीन वार्डों के पार्षद ही शामिल हुए। भूमि पूजन की शिला पट्टिका पर नाम नहीं होने के कारण पार्षद नाराज हो गए। सभी की इच्छा थी सभी पार्षदों का नाम शिलान्यास के समय होना चाहिए।
वक्फकमेटी ने दिया ज्ञापन : नगरमें जो नई सड़क का निर्माण किया जा रहा है। उसके विरोध में वक्फ कमेटी के पदाधिकारियों ने ज्ञापन दिया। साथ ही इस बात की मांग की है यह रास्ता मुस्लिम समाज के कब्रिस्तान से होकर जाता है। सड़क निर्माण के दौरान कब्रिस्तान को क्षति नहीं पहुंचाने की मांग की है। इस दौरान तहसील शाह, हाफिज, अस्मत अली, बुदु शाह, फिरोज खान, युसुफ खान मौजूद रहे।
गोहद में सड़कों का भूमिपूजन करते राज्यमंत्री लालसिंह आर्य।