पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दबंगों ने पाइप लाइन में किया अवैध कनेक्शन, वार्डवासियों ने किया हंगामा

दबंगों ने पाइप लाइन में किया अवैध कनेक्शन, वार्डवासियों ने किया हंगामा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इटायली गेट से लेकर कोर्ट के कुआं तक एक साल पहले नगर पालिका द्वारा पाइप लाइन बिछाई गई थी, जिससे लोग के घर तक पानी पहुंच सके। गुरुवार-शुक्रवार की रात कुछ दबंग लोगों ने इटायली गेट के शुरुआत में ही तीन इंच की पाइप लाइन जोड़ ली, जिसके कारण शुक्रवार की सुबह लोगों के घर में पानी नहीं पहुंचा। इस कारण वार्ड क्रमांक-6 में रहने वाले लोग अवैध कनेक्शन हटाए जाने की मांग को लेकर हंगाम कर धरने पर बैठ गए। इस कारण प्रशासनिक अधिकारी हरकत में आए और दंबगों द्वारा जोड़ी गई पाइप लाइन हटाने का आश्वासन दिया। बाद में जाकर मामला शांत हुआ।

शुक्रवार की सुबह जब वार्डवासियों ने देखा की उनके यहां पानी नहीं आया तो उन्होंने इसकी जांच की तब पता चला की इटायली गेट के शुरुआत में ही दबंग लोगों ने पाइप लाइन जोड़ ली है। जिसके कारण उनके घराें में पानी नहीं पहुंच रहा है। इस बात पर वार्डवासियों ने एकजुट होकर हंगामा शुरू कर दिया और दंबगों द्वारा जोड़े गए नल कनेक्शन हटाए जाने की मांग की जाने लगी। मामला बढ़ता देख प्रशासनिक अधिकारी हरकत में आए वार्ड क्रमांक-6 पहुंचकर लोगों की समस्या सुन उनके निराकरण का आश्वासन दिया। इस मौके पर एसडीएम डीके शर्मा, तहसीलदार एलके पाण्डेय, नगर पालिका सीएमओ सुरेंद्र शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

एसडीएम ने कहा अवैध कनेक्शन हटाया जाएगा

एसडीएम डीके शर्मा ने वार्ड-6 में पहुंचकर वार्डवासियों को समझाया कि जिन लोगों ने पाइप लाइन जोड़ी है। उनका कनेक्शन हटवा दिया जाएगा, ताकि आप लोगों को पर्याप्त पानी मिल सके। इसके अलावा भी आपकी कोई अन्य समस्या है, तो आप मुझे बता सकते हैं।

वार्ड क्रमांक छह में दंबगों द्वारा पाइप लाइन जोड़े जाने का विरोध करते हुए वार्डवासी।

खबरें और भी हैं...