पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • साहब, स्कूल में नहीं आ रहे शिक्षक कैसे हो पढ़ाई?

साहब, स्कूल में नहीं आ रहे शिक्षक कैसे हो पढ़ाई?

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसडीएम बोले- शिक्षक के खिलाफ करेंगे कार्रवाई

भौनपुरा में हुआ खंड स्तरीय शिविर का आयोजन

भास्कर संवाददाता|गोहद

गोहद क्षेत्र के भौनपुरा गांव में जिला खंड स्तरीय कल्याणकारी शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान 19 शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित आयी। जिनमें से 14 का निराकरण मौके पर ही किया गया। इसके साथ ही वैस गांव के ग्रामीणों ने कहा कि शासकीय प्राथमिक विद्यालय में पिछले कुछ दिनों शिक्षक नहीं आ रहे हैं। जिस पर एसडीएम डीके शर्मा ने ग्रामीणों को आश्वासन दिलाते हुए कहा कि जांच कर शिक्षक के खिलाफ निश्चित ही कार्रवाई की जाएगी।

एसडीएम ने कहा कि इस तरह के शिविरों का मुख्य उद्देश्य होता है कि ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया जा सके। सामाजिक कल्याणकारी योजनाएं जैसे कि वृध्दावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, दिव्यांग जन पेंशन, कृषि एवं वागवानी की योजनाएं इत्यादि का सीधा पात्रतानुसार लाभ दिलाया जाता है। चिकित्सा, शिक्षा, पशुपालन, जलसंरक्षण, स्वच्छता, आदि विषयों के साथ-साथ लड़कियों को समाज में बराबरी का स्थान दिलाना, मनरेगा, ग्रामीण रोजगार योजनाएं तथा शराब न पीने की दिशा में बृहद स्तर पर जागरूकता फैलाई जाती है तथा कार्य किए जाते हंै।

खबरें और भी हैं...