2 दिन में दस्तावेज पेश नहीं किए तो होगी कार्रवाई
एसडीएम ने बिल्डिंग मटेरियल मालिकों िदए निर्देश
भास्कर संवाददाता|गोहद
केशव पार्क व वैसली जलाशय के पास शनिवार को एसडीएम डीके शर्मा ने बिल्डिंग मेटेरियल मालिकों से कहा कि आप लोग यहां अपनी-अपनी दुकानें संचालित कर रहे हैं। इसकी आपके पास अनुमति है क्या? अगर है तो इसका प्रमाण दो दिनों के भीतर कार्यालय में आकर पेश करें अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
वैसली डेम के पास पिछले कई सालों से सड़क पर बिल्डिंग मटेरियल मालिकों ने अतिक्रमण कर रखा है। जिसके कारण लोगों को आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही जल्द ही वैसली डेम और स्टेशन रोड से लेकर गोलंबर तिराहे तक सड़क का निर्माण कार्य कराया जाना है। इसको लेकर एसडीएम अपने अमले को लेकर इन बिल्डिंग मेटेरियल मालिकों के पास पहुंच गए और उनसे कहा कि आप लोग इस जगह पर अपनी दुकानें संचालित कर रहे हैं। इसके लिए आपके पास कोई अनुमति हो तो सोमवार तक मेरे ऑफिस में आकर पेश करें। इस मौके पर तहसीलदार बीके पाण्डेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
वैसली जलाशय के पार बिल्डिंग मटेरियल मालिकों को निर्देश देते एसडीएम।