बैडमिंटन प्रतियोगिता में नि:शुल्क भाग ले सकेंगी छात्राएं
गोहद|चंबल स्पोर्ट क्लब द्वारा चंबल कॉलोनी परिसर में 17 फरवरी को जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी तैयारियां को लेकर शनिवार को एसडीएम डी शर्मा ने निरीक्षण किया। चंबल स्पोर्ट क्लब से सदस्यों से मिली जानकारी के अनुसार इस प्रतियोगिता में शामिल होने वाली सभी छात्राओं से रजिस्ट्रेशन शुल्क नहीं लिया जाएगा। वह इस प्रतियोगिता में नि:शुल्क भाग ले सकेंगी।