बाल मेले में सजाईं बच्चों ने दुकानें
अालमपुर/गोरमी| संस्कार वैली स्कूल में शनिवार को बसंत पंचमी उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान स्कूल के बाल मेले के आयोजन किया गया। मेले मेें छात्र-छात्राओं ने अपनी-अपनी दुकानें लगाकर लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीएस मरावी थाना प्रभारी आलमपुर ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से विद्यार्थियों में आत्म विश्वास बढ़ता है। इसके साथ ही उनकी झिझक दूर होती है। इस तरह के कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित होते रहने चाहिए। गोहद इंद्रप्रस्थ स्कूल में भी हर्षोल्लास के साथ बसंत पंचमी महोत्सव मनाया गया है। इस मौके पर स्कूल के प्राचार्य भगवंत सिंह तोमर, धर्मेंद्र सिंह, बुलबुल जैन, कामिनी, बंटी तोमर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।